बाणगंगा नदी का तांडव: कटान में बहा बिजली का पोल, तीन गांवों की बत्ती गुल; पुल के एप्रोच मार्ग पर मंडराया खतरा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर मानसून की दस्तक के साथ ही बाणगंगा नदी के रौद्र रूप ने ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। ग्राम पंचायत बसहिया के टोला नौडीहवा में बाणगंगा नदी पर बने पुल के उत्तर दिशा में भीषण कटान शुरू हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर मानसून की दस्तक के साथ ही बाणगंगा नदी के रौद्र रूप ने ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। ग्राम पंचायत बसहिया के टोला नौडीहवा में बाणगंगा नदी पर बने पुल के उत्तर दिशा में भीषण कटान शुरू हो गया है। रविवार को नदी के तेज बहाव में मुख्य विद्युत पोल उखड़कर नदी में समा गया, जिससे करीब 1700 से 1800 की आबादी वाले तीन गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।

तीन गांव अंधेरे में, एप्रोच मार्ग के कटने की आशंका

बिजली का पोल बह जाने से तीन गांवों के ग्रामीण भीषण गर्मी में अंधेरे में रात बिताने को मजबूर हैं। वहीं, नदी का कटान तेजी से बाणगंगा पुल के एप्रोच मार्ग की तरफ बढ़ रहा है। ग्रामीणों को डर है कि यदि समय रहते कटान नहीं रोका गया, तो पुल का एप्रोच मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाएगा और कई गांवों का संपर्क पूरी तरह कट जाएगा।

हर साल बाढ़ में उजड़ते हैं आशियाने
स्थानीय निवासियों के अनुसार, रामगढ़-नौडीहवा क्षेत्र में बाणगंगा का कटान वर्षों पुरानी समस्या है। वर्ष 2022 और 2024 की भीषण बाढ़ में भी कई ग्रामीणों के मकान नदी में विलीन हो चुके हैं। बीते दो दिनों की मूसलाधार बारिश के बाद नदी के बढ़ते जलस्तर से गांव पर फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.