बागापार के युवक की सऊदी अरब में इलाज के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम; 8 महीने पहले हुआ था हादसा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के बागापार टोला कोदईपुर निवासी एक युवक की सऊदी अरब में इलाज के दौरान मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के बागापार टोला कोदईपुर निवासी एक युवक की सऊदी अरब में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

3 साल पहले रोजी-रोटी के सिलसिले में गया था विदेश

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बागापार टोला कोदईपुर निवासी अनिल वर्मा (पुत्र ओमप्रकाश वर्मा) करीब तीन वर्ष पूर्व परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के सपने लेकर सऊदी अरब गए थे। वहां वे राजगीर मिस्त्री का काम कर रहे थे। आठ महीने पूर्व निर्माण कार्य के दौरान वे अचानक मचान से नीचे गिर गए थे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। सहकर्मियों ने उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनका उपचार चल रहा था।

इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात उन्हें दुखद सूचना मिली कि सोमवार को अनिल की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। निधन की खबर मिलते ही पत्नी सीमा और मासूम बेटी आर्या का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.