दानपुर: घुसराना हरि सिंह में वर्षों से बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय, बीडीओ से शिकायत; जांच के निर्देश

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत ग्राम घुसराना हरि सिंह में निर्मित सामुदायिक शौचालय देखरेख और उपेक्षा के कारण वर्षों से बंद पड़ा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत ग्राम घुसराना हरि सिंह में निर्मित सामुदायिक शौचालय देखरेख और उपेक्षा के कारण वर्षों से बंद पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के बाद से आज तक इसका ताला नहीं खुला है, जिससे शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का कोई लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।

रखरखाव के फंड के बावजूद ताला लटकने का आरोप

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सामुदायिक शौचालय के संचालन और साफ-सफाई के लिए शासन स्तर से नियमित धनराशि एवं अन्य व्यवस्थाएं मुहैया कराई जाती हैं। इसके बावजूद इसे शुरू नहीं कराया गया, जिससे लोगों को खुले में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

पूर्व प्रधान फतेह सिंह चौधरी, जितेंद्र चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, हरेंद्र चौधरी, राय सिंह, नरेंद्र सिंह, हरीश कुमार, पप्पू चौधरी और राजेंद्र लोधी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने इस संबंध में खंड विकास अधिकारी (को शिकायत सौंपकर शौचालय को जल्द चालू कराने की मांग की है।

आरोपों पर ग्राम प्रधान की सफाई और बीडीओ का आश्वासन

मामले में ग्राम प्रधान विशंभर सिंह लोधी का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार और असत्य हैं।

खंड विकास अधिकारी सोहनवीर सिंह का वक्तव्य

“मामला संज्ञान में आया है और इसकी जांच कराई जा रही है। यदि शिकायत सही पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा सामुदायिक शौचालय को शीघ्र संचालित कराकर ग्रामीणों को सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।”

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.