लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के विकास खंड सदर की ग्राम पंचायत सलेमपुर कोन में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के विकास खंड सदर की ग्राम पंचायत सलेमपुर कोन में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। गांव की अधिकांश नालियां महीनों से साफ न होने के कारण कूड़े, कचरे और गाद से अटी पड़ी हैं। नालियों का पानी सड़कों और गलियों में बहने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
गंदे पानी और मच्छरों के प्रकोप से बीमारियों का डर
गांव निवासी रमेश, विशाल, अनुज, अंकुश और आलोक का कहना है कि लंबे समय से सफाई न होने के चलते जगह-जगह गंदा पानी भरा हुआ है। दुर्गंध के साथ-साथ मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। बारिश के दिनों में यह गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच जाता है।
पंचायत प्रशासन की लापरवाही पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत स्तर पर सफाई कर्मियों की कोई निगरानी नहीं की जा रही है, जिससे वे अपने काम में घोर लापरवाही बरत रहे हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में ग्राम प्रधान राकेश वर्मा के खिलाफ गहरा आक्रोश व्याप्त है।
ग्राम प्रधान राकेश वर्मा का पक्ष:
समस्या पर बात करने पर ग्राम प्रधान राकेश वर्मा ने स्थिति को स्वीकार किया। उन्होंने आश्वस्त किया है कि “जल्द ही गांव में एक विशेष सफाई अभियान चलाकर सभी नालियों की पूरी तरह से सफाई कराई जाएगी और गांव की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।”
जसर में चार वर्षीय बच्ची पर पालतू कुत्ते का हमला, ग्रामीणों में दहशत; कोतवाली में शिकायत दर्जhttps://t.co/0DoF2zg3YK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 23, 2026












