बागपत पुलिस लाइन में डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

बागपत

बागपत आज भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन स्थित नटराज हॉल में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत आज भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन स्थित नटराज हॉल में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक SP बागपत ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

संबोधन के दौरान एसपी महोदय ने राष्ट्र निर्माण और संविधान निर्माण में डॉ. अंबेडकर के अतुलनीय योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, समानता और बंधुत्व के उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों से उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करने और समाज में न्याय के मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के तमाम वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने बारी-बारी से बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.