लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी क्षेत्र के लुधौरी गांव में सरकारी योजना का झांसा देकर ग्रामीणों से अवैध वसूली करने वाले ठगों का ‘खेला’ ग्रामीणों की सतर्कता से फेल हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी क्षेत्र के लुधौरी गांव में सरकारी योजना का झांसा देकर ग्रामीणों से अवैध वसूली करने वाले ठगों का ‘खेला’ ग्रामीणों की सतर्कता से फेल हो गया। खुद को सरकारी नुमाइंदा बताकर एक महिला समेत तीन शातिर ठग शौचालय दिलाने के नाम पर पैसे वसूल रहे थे। शक होने पर ग्रामीणों ने घेराबंदी की, तो ठगों की हेकड़ी हवा हो गई।
पकड़े जाने के डर से ठगों ने मौके पर ही वसूली गई पाई-पाई वापस कर दी और गिड़गिड़ाने लगे। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पैसे लौटाने के बाद मौका पाकर तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, इनमें से दो आरोपी पास के ही ग्राम बौधिया खुर्द के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि, ग्रामीणों ने बीडीओ और निघासन पुलिस को इस ठगी की लिखित शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
महराजगंज जनपद के निचलौल कस्बे में हनुमान जयंती का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। गुरुवार को सुबह से ही नगर के प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुटने लगी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। pic.twitter.com/jo6UNkRKRI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 2, 2026























