देवरिया: गैस किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं का जोरदार हंगामा, सड़क जाम

देवरिया

देवरिया जनपद में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर आज उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया। नाराज गैस उपभोक्ताओं ने देवरिया-गौरीबाजार-गोरखपुर मार्ग पर सिलेंडर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

देवरिया जनपद में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर आज उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया। नाराज गैस उपभोक्ताओं ने देवरिया-गौरीबाजार-गोरखपुर मार्ग पर सिलेंडर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले 10 दिनों से उन्हें गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं मिल रही है, जिससे उनके घरों में चूल्हे जलना बंद हो गए हैं। सड़क जाम होने के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हंगामे के दौरान धूप और गर्मी की वजह से एक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने आक्रोशित उपभोक्ताओं को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और जल्द ही गैस आपूर्ति सुचारू कराने का आश्वासन दिया है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बनी हुई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.