सिद्धार्थनगर:इटवा पुलिस की तत्परता से साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुए एक व्यक्ति को मिले ₹20,000 वापस; AEPS फ्रॉड का खुलासा

सिद्धार्थनगर

एसपी के साइबर जागरूकता अभियान को मिली सफलता, जनपदीय साइबर सेल ने तत्परता दिखाते हुए कराई रिकवरी।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुए एक व्यक्ति को बड़ी राहत देते हुए उसके खाते से धोखाधड़ी करके निकाली गई ₹20,000 की पूरी राशि वापस दिला दी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुए एक व्यक्ति को बड़ी राहत देते हुए उसके खाते से धोखाधड़ी करके निकाली गई ₹20,000 की पूरी राशि वापस दिला दी है। यह राशि शिकायतकर्ता के खाते से AEPS (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम) के माध्यम से फर्जी तरीके से निकाली गई थी।

यह महत्वपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता और त्वरित समाधान अभियान के तहत 5 दिसंबर 2025 को पूरी की गई।

पीड़ित ने दर्ज कराई थी शिकायत

इटवा थाना क्षेत्र के रानीजोत निवासी मुस्तकीम पुत्र हकीकुल्लाह ने 1 सितंबर 2025 को उनके खाते से ₹20,000 के फ्रॉड की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत NCRP (नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल) पर भी दर्ज की गई थी।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र सिंह के नेतृत्व में इटवा थाना साइबर सेल की टीम ने तुरंत मामले की जांच शुरू की।

साइबर सेल की तत्परता लाई रंग

जनपदीय साइबर सेल ने संबंधित बैंक और वित्तीय संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अथक प्रयास किए। साइबर सेल थाना इटवा द्वारा NCRP पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करने से ही यह राशि वापस कराना संभव हो सका।

आवेदक मुस्तकीम ने अपनी धोखाधड़ी हुई राशि वापस मिलने पर साइबर पुलिस टीम और जिला पुलिस के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी साइबर फ्रॉड की सूचना तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें या NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.