महराजगंज:गोरखपुर रेंज के DIG ने किया श्यामदेउरवा थाने का निरीक्षण, त्योहारों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

महराजगंज

गोरखपुर रेंज के डीआईजी डॉ. एस. चनप्पा ने आज गुरुवार को श्यामदेउरवा थाने का निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

गोरखपुर रेंज के डीआईजी डॉ. एस. चनप्पा ने आज गुरुवार को श्यामदेउरवा थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ अपराध नियंत्रण और आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की।

डीआईजी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा जैसे त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत किया जाए। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, और महिला सुरक्षा के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

माफिया और अपराधियों पर सख्ती के निर्देश

डीआईजी डॉ. चनप्पा ने थानाध्यक्ष को माफियाओं और संगठित अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने थाने के कार्यालय, बैरक, भोजनालय और विभिन्न रजिस्टरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की भी सराहना की। इसके अलावा, उन्होंने बाजार क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त बढ़ाने का भी निर्देश दिया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, सीओ सदर जयप्रकाश त्रिपाठी, थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह और महिला उपनिरीक्षक सारिका सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.