मोबाइल छीनकर भाग रहे टप्पेबाज की ग्रामीणों ने की पिटाई, किया पुलिस के हवाले

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित गांव में आज गुरुवार शाम करीब 7 बजे एक युवक का मोबाइल छीनकर भाग रहे टप्पेबाज को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित गांव में आज गुरुवार शाम करीब 7 बजे एक युवक का मोबाइल छीनकर भाग रहे टप्पेबाज को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर तीन युवक सवार थे। उन्होंने रास्ते में टहल रहे एक युवक से मोबाइल छीन लिया और भागने लगे। युवक के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उनका पीछा किया और एक टप्पेबाज को पकड़ लिया। ग्रामीणों की भीड़ ने आरोपी की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए परतावल सीएचसी भेजा, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पकड़े गए टप्पेबाज की पहचान डेरवा निवासी सोहेब (19 वर्ष) के रूप में हुई है। सोहेब ने बताया कि उसके साथ डेरवा निवासी खबरी और आमिर खान भी थे, जो मौके से फरार हो गए।

भिटौली थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में चोरी और लूट की अफवाहों से लोग पहले से ही सतर्क थे, जिसके कारण इस घटना के बाद ग्रामीणों में और भी आक्रोश देखा जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.