महराजगंज: श्यामदेउरवां चौराहे पर सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में आज गुरुवार शाम को एक सड़क हादसे में एक 60 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में आज गुरुवार शाम को एक सड़क हादसे में एक 60 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना श्यामदेउरवां चौराहे पर हुई, जब एक तेज रफ्तार स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार बताते चले की घायल महिला की पहचान महम्मदा गांव की किसनावती देवी के रूप में हुई है, जो किसी काम से चौराहे पर आई थीं। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर गईं। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत उनकी मदद की और 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परतावल पहुँचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि स्कूटी बड़हरा बरईपार रोड की तरफ जा रही थी।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.