मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली रेलवे स्टेशन पर एक दुखद घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली रेलवे स्टेशन पर एक दुखद घटना सामने आई है। दोस्तों के साथ रील बनाते समय एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना आज दोपहर की बताई जा रही है।
युवक अपने दोस्तों के साथ रेलवे ट्रैक पर रील बना रहा था, तभी अचानक मालगाड़ी आ गई। बताया जा रहा है कि वीडियो बनाने के दौरान वह इतना मशगूल था कि उसे ट्रेन आने का पता ही नहीं चला। जब तक उसके दोस्त उसे चेतावनी देते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर युवाओं में सोशल मीडिया पर ‘फेम’ पाने के लिए जान जोखिम में डालने की बढ़ती प्रवृत्ति को उजागर करती है।
महराजगंज जनपद श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अन्हया जंगल में गुरुवार दोपहर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान नेपाल निवासी सोनू (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गांव के एक मछली पालन फार्म पर काम करता था।@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/814mO8DFvB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 25, 2025





















