Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 15 सितम्बर का दिन क्यों है खास

आईए जाने कि आज 15 सितम्बर का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

15 सितम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएँ

 

1959 – दूरदर्शन का शुभारंभ

भारत ने सूचना और प्रसारण के क्षेत्र में 15 सितंबर 1959 को एक नया अध्याय लिखा, जब राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत हुई।
शुरुआत में दिल्ली के एक छोटे स्टूडियो से सप्ताह में केवल दो घंटे का प्रसारण होता था, जो शैक्षणिक और विकासात्मक कार्यक्रमों तक सीमित था।
समय के साथ दूरदर्शन का विस्तार हुआ और यह भारतीय परिवारों के लिए सूचना और मनोरंजन का सबसे बड़ा माध्यम बन गया।

इंजीनियर्स डे

भारत में हर साल 15 सितंबर को इंजीनियर दिवस मनाया जाता है।
यह दिन भारत के महानतम इंजीनियरों में से एक, भारत रत्न से सम्मानित मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया (एम. विश्वेश्वरैया) के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है।
यह दिन किसी देश के विकास में इंजीनियरों के योगदान को मान्यता देता है और एम. विश्वेश्वरैया को भारत में इंजीनियरिंग का जनक माना जाता है।

 

1948 – स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस दिल्ली बंबई(अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा।

 

1971 – हरी-भरी और शांति पूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीस की स्थापना की गई।

 

15 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

 

973 – अलबेरूनी – एक फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक।

 

1861 – मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया- इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता।

 

1876 – शरत चंद्र चट्टोपाध्याय- भारतीय उपन्यासकार।

 

1926 – अशोक सिंघल – ‘विश्व हिन्दू परिषद’ (विहिप) के अध्यक्ष थे।

 

1927 – सर्वेश्वर दयाल सक्सेना- प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार।

 

1905 – डॉ. रामकुमार वर्मा- भारत प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार।

 

15 सितंबर को हुए निधन

 

2012 – के एस सुदर्शन- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक।

 

1998 – विश्वनाथ नारायण लवांडे – ‘गोवा मुक्ति संग्राम’ के प्रमुख नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.