महराजगंज
महराजगंज जनपद पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे तस्कर विरोधी अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे तस्कर विरोधी अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ठूठीबारी पुलिस ने नेपाल में तस्करी के लिए ले जाई जा रही 2 बोरी यूरिया के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी निचलौल अनुज कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष महेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आज शुक्रवार को इस तस्कर को धर दबोचा। कांस्टेबल भीम कुमार, प्रमोद यादव और दीपक कुमार क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी कर रहे थे, तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गुलाबी बोरी में कुछ सामान लेकर मोटरसाइकिल से झरही नदी के बांध के रास्ते नेपाल की ओर जा रहा है।
पुलिस टीम ने सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सूरज गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता, निवासी बेलवा, थाना ठूठीबारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (UP 56 C 2510) और गुलाबी बोरी में भरा 2 बोरी यूरिया बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त सूरज गुप्ता को कस्टम एक्ट की धारा 110 के अंतर्गत हिरासत में लेकर कस्टम कार्यालय ठूठीबारी भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही जारी है। यह गिरफ्तारी सीमावर्ती क्षेत्रों में होने वाली खाद तस्करी पर नकेल कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी थाना क्षेत्र स्थित गांव दुहेली में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खेत में अचानक एक विशाल अजगर निकल आया। अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। pic.twitter.com/YctPGFYy7X
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 18, 2025























