मुजफ्फरनगर: खेत में निकला एक विशाल अजगर अजगर,वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी थाना क्षेत्र स्थित गांव दुहेली में आज उस समय हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी थाना क्षेत्र स्थित गांव दुहेली में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खेत में अचानक एक विशाल अजगर निकल आया। अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।

खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने देखा अजगर

जानकारी के अनुसार, गांव दुहेली के कुछ ग्रामीण अपने खेतों में काम कर रहे थे, तभी उनकी नजर खेत में रेंग रहे एक बड़े अजगर पर पड़ी। अजगर को देखते ही ग्रामीण घबरा गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने सावधानी बरतते हुए अजगर को पकड़ने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद, वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया और उसे एक विशेष पिंजरे में रखा।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए अजगर को जल्द ही सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। इस घटना से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

 

 

 

 

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.