बलरामपुर: पैसों का लालच देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लड़कियों को बनाता था निशाना

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद पुलिस ने थाना गौरा चौराहा क्षेत्र में एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए एक ऐसे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद पुलिस ने थाना गौरा चौराहा क्षेत्र में एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए एक ऐसे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिस पर हिन्दू संप्रदाय की लड़कियों को प्रेम प्रसंग के जाल में फंसाकर और पैसों का लालच देकर उनके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने अभियुक्त आसिफ पुत्र शमीम निवासी ग्राम महुवा, थाना गौरा चौराहा को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस थाना गौरा चौराहा क्षेत्र के एक निवासी द्वारा लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि विपक्षी आसिफ पुत्र शमीम ने उनकी 20 वर्षीय पुत्री और उनके साढू की 23 वर्षीय लड़की को पैसों का लालच देकर उनके साथ दुष्कर्म किया है। जब उन्होंने आसिफ से इसकी शिकायत की, तो आसिफ ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

इस शिकायत के आधार पर थाना गौरा चौराहा में मुकदमा अपराध संख्या 78/25 धारा 64(1), 351(3), 352 बीएनएस एक्ट के तहत पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने इस गंभीर घटना का संज्ञान लेते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक  विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री के कुशल पर्यवेक्षण में, तथा प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

आज  मुखबिर की सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त आसिफ ग्राम महुआ के बाहर नहर पुलिया के पास खड़ा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त आसिफ को वहीं से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त आसिफ से पूछताछ की गई और उसके मोबाइल फोन की जांच की गई, जिससे घटना से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। आसिफ ने पुलिस को बताया कि उसके पास ट्रैक्टर-ट्रॉली, रोटावेटर और कृषि कार्य से संबंधित कई उपकरण हैं। वह गांव और आसपास के गांवों में ट्रैक्टर से संबंधित काम के लिए फोन पर बुलाया जाता था।

अभियुक्त ने खुलासा किया कि जिस शिकायतकर्ता के घर पर वह ट्रैक्टर संबंधी काम के लिए जाता था, उसी के मोबाइल पर वह किसी न किसी बहाने से बात करता था। जब फोन लड़कियां उठाती थीं, तो वह उनसे अच्छी-अच्छी बातें करता था और गिफ्ट देने का लालच देता था। उसने दोनों लड़कियों से झूठे प्रेम का नाटक कर दोस्ती कर ली थी और दोनों को यह बताता था कि वह सिर्फ उन्हीं से प्रेम करता है। इसी का फायदा उठाकर वह दोनों को पैसे और गिफ्ट देने का लालच देकर अलग-अलग और अकेले में मिलता था।

 

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल झिनकू यादव, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार और कांस्टेबल रामवृक्ष शामिल थे।

पुलिस ने अभियुक्त आसिफ के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में ऐसे अपराधों पर लगाम लगने की उम्मीद है।

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.