Voice Of News 24: गुड मॉर्निंग डे स्पेशल – आज 14 जून का दिन क्यों है खास

 

आईए जाने कि आज 14 जून का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था, नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वॉयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

 

14 जून की महत्वपूर्ण घटनाएँ

 

1901 – पहली बार गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

 

1999 – थाबो मबेकी दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति निर्वाचित।

 

2007 – चीन के गोवी रेगिस्तान में पक्षीनुमा विशाल डायनसोर के जीवाश्म मिले।

 

2008 – केन्द्र सरकार ने अलग गोरखालैंण्ड राज्य के निर्माण की सम्भावना को ख़ारिज किया।

 

2008- राजस्थान के बाँसवाड़ा ज़िले में 96 मीट्रिक टन की सोने की ख़ान का पता चला।

 

 

14 जून को जन्मे व्यक्ति

 

1996 – निखत ज़रीन – भारतीय महिला मुक्केबाज़ हैं।

 

1967 – कुमार मंगलम बिड़ला- भारतीय उद्योगपति और ‘आदित्य बिड़ला ग्रुप’ के अध्यक्ष हैं।

 

1960 – शेखर सुमन – हिन्दी फ़िल्म अभिनेता एवं दूरदर्शन कलाकार हैं।

 

1955 – किरण खेर – हिन्दी और बाँग्ला चलचित्र अभिनेत्री।

 

1922 – के. आसिफ़ – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।

 

1920 – केदार पांडे – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा बिहार के मुख्यमंत्री थे।

 

 

14 जून को हुए निधन

 

2020 – सुशांत सिंह राजपूत – भारतीय फ़िल्म अभिनेता, थियेटर और टीवी कलाकार थे।

 

2011 – असद अली ख़ाँ – रुद्रवीणा वादक।

 

2007 – कुर्त वॉल्डहाइम – संयुक्त राष्ट्र संघ के चौथे महासचिव थे।

 

1961 – कार्यमाणिवकम श्रीनिवास कृष्णन – प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक।

 

1920 – मैक्स वेबर – प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक एवं इतिहासकार।

 

 

विश्व रक्तदान दिवस

 

14 जून को विश्व रक्तदान दिवस घोषित किया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा हर साल 14 जून को ‘रक्तदान दिवस’ मनाया जाता है। वर्ष 1997 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 100 फीसदी स्वैच्छिक रक्तदान नीति की नींव डाली है। वर्ष 1997 में संगठन ने यह लक्ष्य रखा था कि विश्व के प्रमुख 124 देश अपने यहाँ स्वैच्छिक रक्तदान को ही बढ़ावा दें।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.