महराजगंज में DIG एस. चन्नप्पा की बड़ी बैठक; लापरवाह पुलिसकर्मियों के साथ अब थाना प्रभारियों की भी तय होगी जवाबदेही

महराजगंज

महराजगंज जनपद की कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद की कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक एस. चन्नप्पा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पुलिस की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई। बैठक की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर डीआईजी का स्वागत किया।

अनुशासनहीनता पर सीधे नपेंगे थाना प्रभारी

बैठक में डीआईजी एस. चन्नप्पा का रुख पुलिसकर्मियों के अनुशासन और आचरण को लेकर बेहद सख्त नजर आया। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि ड्यूटी के दौरान वर्दी मानकों का उल्लंघन, आमजन से अभद्र व्यवहार, अनुशासनहीनता या किसी भी संदिग्ध व आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। इतना ही नहीं, ऐसी लापरवाही सामने आने पर संबंधित थाना प्रभारी की भी सीधे तौर पर जवाबदेही तय की जाएगी।

अपराधियों और तस्करों पर कसेगा शिकंजा

डीआईजी ने लंबित विवेचनाओं एवं मुकदमों का गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वांछित और इनामी अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटरों के नियमित सत्यापन और उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखने को कहा। इसके साथ ही अवैध खनन, गोकशी और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर गैंगस्टर व गुंडा एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यातायात नियमों के तहत नाबालिगों के वाहन चलाने पर भी सख्ती बरतने को कहा गया।

महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम और सोशल मीडिया पर नजर

बैठक में महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने पर जोर दिया गया। डीआईजी ने सोशल मीडिया सेल को सक्रिय रखते हुए भ्रामक, आपत्तिजनक सामग्री या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल विधिक कार्रवाई करने का आदेश दिया।

छठ पूजा को लेकर विशेष सतर्कता

आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर डीआईजी ने घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्थानीय आयोजकों और प्रशासनिक विभागों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर पर्व को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

तकनीकी पुलिसिंग और ‘मिशन शक्ति’ टीम का सम्मान

डीआईजी ने पुलिसिंग को आधुनिक बनाने के लिए ‘ई-साक्ष्य’ एवं ‘यक्ष ऐप’ के प्रभावी उपयोग, न्यायालय में महत्वपूर्ण मुकदमों की मजबूत पैरवी कर दोषसिद्धि की दर बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच करने को कहा। इस दौरान महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाली ‘मिशन शक्ति’ टीम को डीआईजी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी , प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अंत में डीआईजी ने सभी को संवेदनशील, जवाबदेह और जनहितकारी पुलिसिंग करने की नसीहत दी।

 

Voice Of News 24

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: आनंदनगर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा; जर्जर सड़कों और निर्माण कार्य में देरी पर भड़के जिलाधिकारी, उपनिदेशक मंडी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश

महराजगंज: छठ महापर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने किया छठ घाट का स्थलीय निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था व भीड़ नियंत्रण को लेकर दिए कड़े दिशा-निर्देश

महराजगंज: पर्यावरण संरक्षण और नशा उन्मूलन को लेकर जन जागरण यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, सोहगीबरवा से ठूठीबारी तक कई स्थानों पर हुआ पौधरोपण; क्षेत्रवासियों ने लिया जल बचाने और नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प

The specified slider does not exist.