महराजगंज: आनंदनगर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा; जर्जर सड़कों और निर्माण कार्य में देरी पर भड़के जिलाधिकारी, उपनिदेशक मंडी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश

फरेंदा

महराजगंज जनपद के किसानों से पारदर्शी, सुगम एवं व्यवस्थित तरीके से धान खरीद सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शुक्रवार को आनंदनगर मंडी परिसर में संचालित विभिन्न धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के किसानों से पारदर्शी, सुगम एवं व्यवस्थित तरीके से धान खरीद सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शुक्रवार को आनंदनगर मंडी परिसर में संचालित विभिन्न धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान खरीद की प्रगति, तौल व्यवस्था, किसानों को उपलब्ध कराई जा रही बुनियादी सुविधाओं और मंडी परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

क्रय केंद्रों पर तौल का लिया जायजा, केंद्र प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी अमित चौधरी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि आनंदनगर मंडी में कुल आठ धान क्रय केंद्र संचालित हैं, जिनमें खाद्य विभाग की विपणन शाखा के चार, नेफेड के तीन तथा मंडी समिति का एक क्रय केंद्र शामिल है।

जिलाधिकारी ने मौके पर चल रही तौल प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया

आनंदनगर मंडी द्वितीय केंद्र (खाद्य विभाग): ग्राम बाजारडीह निवासी किसान सतेन्द्र सिंह (पुत्र अनिरुद्ध सिंह) से 43.20 कुंतल धान की तौल होते हुए देखी।

आनंदनगर मंडी तृतीय केंद्र (खाद्य विभाग): ग्राम बाजारडीह निवासी किसान अजय प्रताप सिंह (पुत्र अनिरुद्ध सिंह) से 43.20 कुंतल धान की तौल होते हुए पाई गई।

जिलाधिकारी ने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि केंद्र पर आने वाले किसानों के साथ विनम्र व्यवहार किया जाए और उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। सभी प्रभारी प्रतिदिन समय से केंद्र पर उपस्थित रहकर अधिक से अधिक किसानों से धान खरीद सुनिश्चित करें तथा क्रय किए गए धान का समयबद्ध उठान कराकर संबंधित चावल मिलों को भेजें, ताकि केंद्रों पर धान लंबित न रहे।

मंडी की जर्जर सड़कों पर जताई कड़ी नाराजगी, उपनिदेशक मंडी को नोटिस

निरीक्षण के दौरान आनंदनगर मंडी समिति परिसर की जर्जर सड़कों और अव्यवस्थाओं को देखकर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। मंडी सचिव द्वारा बताया गया कि सड़क निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया मई माह में ही पूर्ण हो चुकी है और शीघ्र ही कार्य शुरू कराया जाएगा। टेंडर होने के महीनों बाद भी निर्माण कार्य शुरू न होने पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए उपनिदेशक मंडी (निर्माण) को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही मंडी परिसर में किसानों के बैठने, पेयजल व प्रकाश सहित सभी आवश्यक सुविधाएं तत्काल सुनिश्चित करने को कहा।

किसानों से ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अपील

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने जनपद के किसान बंधुओं से अपील की है कि वे सरकारी क्रय केंद्रों पर अपना धान बेचने के लिए खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल ([https://fcs.up.gov.in](https://fcs.up.gov.in)) अथवा ‘यूपी किसान मित्र’ (UP Kisan Mitra) मोबाइल ऐप के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य करा लें।

इस औचक निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी (एसडीएम) फरेंदा प्रेम शंकर पांडेय, तहसीलदार फरेंदा वशिष्ठ वर्मा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी अमित चौधरी सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: आनंदनगर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा; जर्जर सड़कों और निर्माण कार्य में देरी पर भड़के जिलाधिकारी, उपनिदेशक मंडी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश

महराजगंज: छठ महापर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने किया छठ घाट का स्थलीय निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था व भीड़ नियंत्रण को लेकर दिए कड़े दिशा-निर्देश

महराजगंज: पर्यावरण संरक्षण और नशा उन्मूलन को लेकर जन जागरण यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, सोहगीबरवा से ठूठीबारी तक कई स्थानों पर हुआ पौधरोपण; क्षेत्रवासियों ने लिया जल बचाने और नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प

The specified slider does not exist.