फरेंदा

महराजगंज जनपद लोक आस्था के महापर्व ‘छठ पूजा’ को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद लोक आस्था के महापर्व ‘छठ पूजा’ को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी (सीओ) फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने फरेंदा स्थित प्रमुख छठ घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों और जमीनी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।
सुरक्षा इंतजामों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का किया अवलोकन
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा ने घाट पर श्रद्धालुओं के आवागमन के मार्ग, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े पहलुओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या लापरवाही न होने पाए। संवेदनशील स्थानों और गहरे पानी के समीप सतर्क निगरानी रखने तथा श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह सहित पुलिस बल रहा मौजूद
इस स्थलीय निरीक्षण के दौरान फरेंदा थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह सहित स्थानीय पुलिस चौकी के अधिकारी व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता और मुस्तैदी से क्षेत्र में छठ महापर्व को सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने की तैयारियां तेज हो गई हैं।
महराजगंज : राप्ती नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे रमेश का शव बरामद, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के भरगाई में मिला शव। https://t.co/MnPxWgsh3O
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 13, 2026



















