सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में गतिमान विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में गतिमान विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप कुमार श्रीवास्तव भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
नाम, जन्मतिथि और पते की प्रविष्टि में न हो कोई गलती: डीएम
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सीएससी संचालकों को आयोग की गाइडलाइन के अनुसार फार्म-6 भरने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए मतदाता का ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदक का नाम, पिता/माता अथवा पति का नाम, जन्मतिथि और स्थायी पता संलग्न प्रमाण-पत्रों के आधार पर ही हूबहू दर्ज किया जाए।
डीएम ने विशेष जोर देते हुए कहा कि
डाक पता एवं पिन कोड सही भरें: निर्वाचन फोटो पहचान पत्र (EPIC) डाक विभाग के माध्यम से सीधे मतदाता के पते पर भेजा जाता है, इसलिए डाक पते और पिन कोड में किसी भी प्रकार की त्रुटि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी व अंग्रेजी वर्तनी (Spelling) की जांच: पोर्टल पर विवरण दर्ज करते समय अंग्रेजी और हिंदी वर्तनी का मिलान जरूर करें, ताकि वोटर कार्ड पर नाम सही मुद्रित हो।
स्पष्ट दस्तावेज व फोटो अपलोड करें: निर्धारित मानकों के अनुसार स्पष्ट पासपोर्ट साइज फोटो और वैध आयु व निवास प्रमाण पत्र ही अपलोड किए जाएं।
आवेदक को विवरण दिखाकर लें पुष्टि, रिफरेंस नंबर देना अनिवार्य
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आवेदन को फाइनल सबमिट करने से पहले स्क्रीन पर पूरा विवरण संबंधित आवेदक को दिखाकर उसकी संतुष्टि अवश्य करा ली जाए। उन्होंने तकनीकी सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि पोर्टल पर फॉर्म जमा करते समय सबमिट बटन को बार-बार न दबाएं। फॉर्म सफलतापूर्वक जमा होने के तत्काल बाद आवेदक को कंप्यूटर जनरेटेड रिफरेंस नंबर (Reference Number) की पर्ची जरूर उपलब्ध कराई जाए, जिससे मतदाता अपने आवेदन की प्रगति और स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक कर सके।
बैठक में उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सहित जिले भर के सीएससी संचालक एवं निर्वाचन कार्यालय से जुड़े अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
#शाहजहांपुर जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत पुवायां रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पटाखों व आतिशबाजी से भरी एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई। https://t.co/krY7ImUTnI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 7, 2026
















