सिद्धार्थनगर: डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने किया ईआरओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, पोर्टल पर परखी मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति

नौगढ़

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने शनिवार को तहसील नौगढ़ परिसर स्थित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ई.आर.ओ.) कार्यालय का सघन स्थलीय निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने शनिवार को तहसील नौगढ़ परिसर स्थित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ई.आर.ओ.) कार्यालय का सघन स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वर्तमान में गतिमान मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण एवं निर्वाचन संबंधी अन्य प्रशासनिक कार्यों की वास्तविक प्रगति का जायजा लिया।

दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन, पोर्टल पर देखी लाइव प्रगति

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में निर्वाचन से संबंधित समस्त पत्रावलियों और रजिस्टरों का भौतिक रूप से सत्यापन करते हुए दस्तावेजों की गहन पड़ताल की। इसके उपरांत उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के डिजिटल पोर्टल पर लॉगिन कराया और मतदाता सूची पुनरीक्षण, नए नाम जोड़ने, संशोधन, विलोपन संबंधी दावों एवं आपत्तियों (फॉर्म-6, 7, 8) के निस्तारण की ऑनलाइन प्रगति का लाइव अवलोकन किया।

‘पारदर्शिता और समय-सीमा से न हो समझौता’: डीएम

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य लोकतंत्र की रीढ़ हैं, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि प्राप्त सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदनों का स्थलीय सत्यापन गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाए।

कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और किसी भी अपात्र का नाम सूची में न रहे।

निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत आवेदनों का पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अमला रहा मौजूद

इस दौरान उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नौगढ़ निखिल चक्रवर्ती, तहसीलदार नौगढ़ अरविंद नाथ पाण्डेय, नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक (निर्वाचन कार्यालय) प्रेम प्रकाश तथा वीआरसी ऑपरेटर रामकेश व अखिलेश चौधरी सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.