बस्ती

बस्ती जनपद के नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने जमकर तांडव मचाया। अनियंत्रित कार सड़क पर चल रही बाइकों को रौंदते हुए सीधे एक मकान में जा घुसी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बस्ती जनपद के नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने जमकर तांडव मचाया। अनियंत्रित कार सड़क पर चल रही बाइकों को रौंदते हुए सीधे एक मकान में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मकान की दीवार तोड़कर कार अंदर पलट गई, जिससे इस भीषण हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार बेहद तेज गति में थी और चालक उस पर से नियंत्रण खो बैठा। हाईवे पर राहगीरों की बाइक को टक्कर मारने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर एक रिहायशी मकान में जा टकराया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज जारी है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मऊ में 400 साल पुरानी ऐतिहासिक भरत मिलाप परंपरा सकुशल संपन्न, त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच उमड़ी भारी भीड़
https://t.co/A8m3BCpRLg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 22, 2026












