कानपुर

कानपुर जनपद के चकेरी थाना क्षेत्र के मंगला विहार इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ पति की मौत के गम और तनाव से जूझ रही एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

कानपुर जनपद के चकेरी थाना क्षेत्र के मंगला विहार इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ पति की मौत के गम और तनाव से जूझ रही एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसृ हृदयविदारक घटना के बाद से दोनों बेटियों के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान मंगला विहार निवासी अर्चना शुक्ला के रूप में हुई है, जो गृहिणी थीं। उनके परिवार में दो बेटियां हैं—बड़ी बेटी महक एक निजी कंपनी में नौकरी करती है, जबकि छोटी बेटी पढ़ाई कर रही है। परिजनों ने बताया कि अर्चना के पति रितेश शुक्ला की करीब तीन साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। तभी से वह मानसिक रूप से काफी तनाव में चल रही थीं।
कमरे में मिला शव
घटना वाले दिन छोटी बेटी के स्कूल जाने के बाद, अर्चना ने परिवार के साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद वह आराम करने की बात कहकर अपने कमरे में चली गईं। कुछ देर बाद जब बड़ी बेटी महक उन्हें देखने के लिए कमरे में पहुंची, तो उनके होश उड़ गए। अर्चना का शव साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। बेटी की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी और जेठ समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे।
पुलिस और फॉरेंसिक जांच
सूचना मिलते ही चकेरी थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रताप मिश्र ने बताया कि शुरुआती जांच में पति की मौत के बाद उपजे तनाव की बात सामने आई है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी।
मऊ में 400 साल पुरानी ऐतिहासिक भरत मिलाप परंपरा सकुशल संपन्न, त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच उमड़ी भारी भीड़
https://t.co/A8m3BCpRLg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 22, 2026












