बिजनौर: आधिकारिक WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो शेयर करना पड़ा भारी, SP ने बढ़ापुर SHO को किया सस्पेंड

बिजनौर

बिजनौर उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पुलिस विभाग की बड़ी किरकिरी का मामला सामने आया है। यहां बढ़ापुर थाने के एसएचओ के पद पर तैनात इंस्पेक्टर नीरज कुमार द्वारा पुलिस के ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो शेयर किए जाने के मामले में एसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पुलिस विभाग की बड़ी किरकिरी का मामला सामने आया है। यहां बढ़ापुर थाने के एसएचओ के पद पर तैनात इंस्पेक्टर नीरज कुमार द्वारा पुलिस के ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो शेयर किए जाने के मामले में एसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

मामले की पूरी घटना और जांच

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बढ़ापुर थाना प्रभारी नीरज कुमार ने पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर एक अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया था। हालांकि, कुछ ही देर बाद वीडियो को ग्रुप से डिलीट भी कर दिया गया, लेकिन तब तक कई पुलिसकर्मियों ने उसे देख लिया था और उसके स्क्रीनशॉट व वीडियो क्लिप सुरक्षित कर लिए थे। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए।

नगीना के क्षेत्राधिकारी राजेश सोलंकी के नेतृत्व में गठित जांच टीम ने इसी हफ्ते की शुरुआत में बढ़ापुर थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए और तकनीकी पहलुओं की जांच की। जांच पूरी होने के बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट एसपी को सौंप दी।

एसपी ने की निलंबन की पुष्टि

अधिकारियों के मुताबिक, वीडियो में एक महिला का चेहरा साफ दिखाई दे रहा था, जबकि पुरुष का चेहरा छिपा हुआ था। हालांकि, वीडियो में मौजूद लोगों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। बुधवार शाम एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने गंभीर कदाचार (Misconduct) के आरोप में SHO नीरज कुमार को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.