जौनपुर: ड्राई डे के दिन अवैध शराब बेचते दो आरोपी गिरफ्तार, 23,970 रुपये नकद और भारी मात्रा में शराब बरामद; एक फरार

जौनपुर

जौनपुर जनपद के बक्शा थाना क्षेत्र में पुलिस ने आबकारी नियमों की धज्जियां उड़ाकर बंदी (ड्राई डे) के दिन अवैध रूप से शराब बेच रहे तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के बक्शा थाना क्षेत्र में पुलिस ने आबकारी नियमों की धज्जियां उड़ाकर बंदी (ड्राई डे) के दिन अवैध रूप से शराब बेच रहे तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी मौका पाकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब और बीयर के साथ 23,970 रुपये नकद बरामद किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बक्शा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में ड्राई डे के दिन भी अवैध तरीके से शराब की बिक्री की जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बन्धवारेबीर से मई मार्ग पर घेराबंदी कर छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो धंधेबाजों को दबोच लिया, जिनके पास से नकद रुपये और अवैध शराब का बड़ा जखीरा हाथ लगा। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, फरार तीसरे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है। इस बड़ी कार्रवाई से इलाके के अन्य शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.