गाजीपुर: कासिमाबाद में भूसा निकालते समय 18 वर्षीय छात्रा को सांप ने डसा, मऊ के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

गाजीपुर

गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत धरवार कला गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ भूसा निकालते समय एक 18 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डस लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत धरवार कला गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ भूसा निकालते समय एक 18 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डस लिया। इलाज के दौरान मऊ के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम उक्त छात्रा घर पर पशुओं के लिए भूसा निकाल रही थी। इसी दौरान वहां छिपे बैठे सांप ने उसे डस लिया। घटना के तुरंत बाद जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई, तो उनके होश उड़ गए।

परिजन आनन-फानन में छात्रा को लेकर मऊ के फातिमा अस्पताल पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने उसका तुरंत इलाज शुरू किया। हालांकि, जहर पूरे शरीर में फैलने के कारण देर रात इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। इस अचानक हुई दुर्घटना से मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.