गाजीपुर

गाजीपुर जनपद के बहादुरगंज नगर में बुधवार को ऐतिहासिक और पारंपरिक भरत मिलाप का कार्यक्रम अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गाजीपुर जनपद के बहादुरगंज नगर में बुधवार को ऐतिहासिक और पारंपरिक भरत मिलाप का कार्यक्रम अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस पावन और सांस्कृतिक आयोजन को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण इलाकों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के मिलन का सजीव और मनमोहक प्रसंग रहा। जैसे ही मंच पर चारों भाइयों का मिलन हुआ, वहां मौजूद हर एक श्रद्धालु की आंखें नम हो गईं और पूरा माहौल भावनात्मक हो गया। उपस्थित जनसमूह ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और उनके भाइयों के जयकारे लगाए, जिससे पूरा नगर गूंज उठा।
पारंपरिक मेलों और सांस्कृतिक आयोजनों की इस श्रृंखला में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे यह ऐतिहासिक उत्सव पूरी तरह सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
मऊ में 400 साल पुरानी ऐतिहासिक भरत मिलाप परंपरा सकुशल संपन्न, त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच उमड़ी भारी भीड़
https://t.co/A8m3BCpRLg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 22, 2026












