गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के गुलरिहा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक भीषण और हृदयविदारक हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के गुलरिहा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक भीषण और हृदयविदारक हादसा हो गया। अयोध्या प्रसाद चौहान टोला के समीप प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी लंबी लोहे की रॉड ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गई। रॉड के संपर्क में आते ही पूरी ट्रॉली में तेज करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आकर तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से झुलस गए।
तेज धमाके के साथ ट्रॉली में दौड़ा करंट, मची चीख-पुकार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित थी और उस पर कई श्रद्धालु सवार होकर विसर्जन स्थल की ओर बढ़ रहे थे। ट्रॉली में बंधी लंबी रॉड अचानक मार्ग के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों से छू गई। तार स्पर्श होते ही जोरदार स्पार्किंग के साथ ट्रॉली में करंट फैल गया। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, वहीं विसर्जन की खुशियां चीख-पुकार में तब्दील हो गईं।
3 की मौत, घायलों में कई की हालत नाजुक
हादसे में करंट की चपेट में आने से तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 से अधिक लोग बुरी तरह झुलस गए। स्थानीय नागरिकों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां कुछ घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा, जांच के आदेश
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर विधिक प्रक्रिया पूरी की। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की तकनीकी जांच कराई जा रही है। त्योहार के दिन हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बुलंदशहर जनपद के पहासू क्षेत्र में बीच सड़क पर दो आवारा सांडों के बीच हुआ भीषण दंगल चर्चा का विषय बन गया। सड़क के बीचों-बीच दोनों सांडों की भिड़ंत से रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और देखते ही देखते व्यस्त मार्ग अखाड़े में तब्दील हो गया।
https://t.co/x4udxIySg3— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 22, 2026













