जौनपुर

जौनपुर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की आगामी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले से चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की आगामी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले से चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जौनपुर में बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या में 11 हजार से अधिक की भारी कमी दर्ज की गई है।
आंकड़ों के मुताबिक, साल 2026 की बोर्ड परीक्षा में कुल 1,54,122 छात्र पंजीकृत थे, जो घटकर साल 2027 के लिए 1,42,334 ही रह गए हैं। शिक्षा विभाग के जानकारों का मानना है कि छात्रों की संख्या में आई इस गिरावट के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें आधार सत्यापन, सख्ती और अन्य बोर्ड्स की ओर छात्रों का रुझान शामिल होना प्रमुख माना जा रहा है। बोर्ड परीक्षा के इन घटे हुए आंकड़ों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों का भी ध्यान खींचा है।
मऊ: रानीपुर के सेमरी गांव में संपन्न हुआ रामलीला और रावण दहन का भव्य आयोजन, उमड़ी भारी भीड़
https://t.co/0u1WWUGs22
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 22, 2026
Voice Of News 24













