सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के होरिलापुर गांव में पारिवारिक विवाद ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद हुई हिंसक झड़प में एक महिला और उसके ससुर को बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के होरिलापुर गांव में पारिवारिक विवाद ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद हुई हिंसक झड़प में एक महिला और उसके ससुर को बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने गाली-गलौज का विरोध करने पर दोनों पर लात-घूंसों और डंडों से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घर के पारिवारिक मामलों को लेकर आपसी कहासुनी शुरू हुई थी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। जब महिला और उसके ससुर ने आरोपियों द्वारा दी जा रही गालियों का विरोध किया, तो वे आक्रोशित हो गए और दोनों पर टूट पड़े।
घटना के बाद पीड़ित महिला ने स्थानीय थाने में पहुंचकर पूरी आपबीती बताई और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मऊ में 400 साल पुरानी ऐतिहासिक भरत मिलाप परंपरा सकुशल संपन्न, त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच उमड़ी भारी भीड़
https://t.co/A8m3BCpRLg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 22, 2026













