महाराजगंज

महाराजगंज 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल कैंपियरगंज में 22 अक्टूबर को ‘पुलिस स्मृति दिवस’ पूरी गरिमा और देशभक्ति के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल कैंपियरगंज में 22 अक्टूबर को ‘पुलिस स्मृति दिवस’ पूरी गरिमा और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई के नेतृत्व में अधिकारियों और जवानों ने देश की आंतरिक सुरक्षा और सीमाओं की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान वर्ष 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में चीनी सैनिकों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस और सुरक्षा बलों के वीर जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को याद किया गया। कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर बल के सभी अधिकारियों और जवानों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ राष्ट्रसेवा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
मऊ में 400 साल पुरानी ऐतिहासिक भरत मिलाप परंपरा सकुशल संपन्न, त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच उमड़ी भारी भीड़
https://t.co/A8m3BCpRLg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 22, 2026













