महराजगंज

महराजगंज जनपद के सोहगौरा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ सड़क पर अचानक आए एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सोहगौरा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ सड़क पर अचानक आए एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार पिता और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत महराजगंज के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस अचानक हुए हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
महराजगंज जनपद के निचलौल कस्बे में डोल विसर्जन जुलूस के दौरान भारत पेट्रोल पंप के समीप दो पक्षों के बीच अचानक मारपीट की घटना सामने आई है। https://t.co/O6xTzPxQBd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 21, 2026












