मऊ

मऊ जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलाहाबाद मोड़ के पास बुधवार सुबह दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे दो सगे भाइयों पर कुछ लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलाहाबाद मोड़ के पास बुधवार सुबह दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे दो सगे भाइयों पर कुछ लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वाराणसी के बीएचयू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जाँच में आपसी रंजिश या विवाद की आशंका जताई जा रही है, और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
महराजगंज जनपद के निचलौल कस्बे में डोल विसर्जन जुलूस के दौरान भारत पेट्रोल पंप के समीप दो पक्षों के बीच अचानक मारपीट की घटना सामने आई है। https://t.co/O6xTzPxQBd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 21, 2026












