निचलौल

महराजगंज जनपद के निचलौल कस्बे में डोल विसर्जन जुलूस के दौरान भारत पेट्रोल पंप के समीप दो पक्षों के बीच अचानक मारपीट की घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल कस्बे में डोल विसर्जन जुलूस के दौरान भारत पेट्रोल पंप के समीप दो पक्षों के बीच अचानक मारपीट की घटना सामने आई है। इस अप्रत्याशित विवाद के चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने मौके से तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है।
पेट्रोल पंप के पास हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार बताते चले की घटना मंगलवार रात करीब 8:30 बजे की है। कस्बे में परंपरागत डोल शोभायात्रा निकाली जा रही थी। जैसे ही जुलूस भारत पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी किसी बात को लेकर कुछ लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। भीड़भाड़ के बीच हुई इस झड़प से मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और राहगीरों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
तीन हिरासत में, पूछताछ में जुटी पुलिस
हंगामे की सूचना मिलते ही कस्बे में गश्त कर रही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उपद्रव कर रहे तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।
फिलहाल मारपीट की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से गहन पूछताछ कर रही है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
खाद की किल्लत और भ्रष्टाचार के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा, 22 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम
https://t.co/tXQHWFvknX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 20, 2026












