श्यामदेउरवा

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की जान चली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की जान चली गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक घायल हो गए। हादसा रास्ते में अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक के अनियंत्रित होकर पलटने से हुआ।
नटवा जंगल के पास सुबह 9 बजे हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे ग्राम सभा नटवा जंगल के समीप की है। एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वे नटवा जंगल के पास पहुंचे, तभी अचानक सड़क पर एक कुत्ता सामने आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक चालक नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे पलट गई।
16 वर्षीय किशन की मौके पर ही मौत
हादसा इतना भीषण था कि गंभीर चोटें आने के कारण 16 वर्षीय किशन (पुत्र धर्मेंद्र) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दो अन्य साथी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को संभाला गया।
परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार
सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक गमगीन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था और पुलिस मामले में विधिक प्रक्रिया पूरी करने में जुटी रही।
खाद की किल्लत और भ्रष्टाचार के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा, 22 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम
https://t.co/tXQHWFvknX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 20, 2026












