उसका बाजार: थाना परिसर स्थित मंदिर में विधि-विधान से हुई बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा, वाराणसी से लाई गई थी दिव्य प्रतिमा

उसका बाजार

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत उसका बाजार स्थित थाना परिसर के मंदिर में भगवान बजरंगबली की भव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत उसका बाजार स्थित थाना परिसर के मंदिर में भगवान बजरंगबली की भव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरा थाना परिसर भक्तिमय माहौल और हनुमान जी के जयकारों से गुंजायमान रहा।

वाराणसी से लाई गई थी प्रतिमा, पुलिसकर्मियों का रहा विशेष सहयोग

स्थापना के लिए बजरंगबली की यह मनोहारी प्रतिमा विशेष रूप से धर्मनगरी वाराणसी से मंगाई गई थी। इस पावन कार्य को संपन्न कराने में थानाध्यक्ष संतोष तिवारी सहित थाने के समस्त पुलिसकर्मियों का सराहनीय व सक्रिय योगदान रहा। पुरोहितों द्वारा किए गए विधिवत पूजन, हवन और प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत महाआरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।

थानाध्यक्ष संतोष तिवारी और पुलिस टीम द्वारा की गई इस धार्मिक पहल को विभाग में एक सकारात्मक और प्रेरणादायी कदम माना जा रहा है। थाना परिसर में पवनपुत्र हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित होने से स्थानीय श्रद्धालुओं, आगंतुकों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.