डिबाई: अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा समां, देर रात तक ठहाकों से गूंजता रहा रामलीला मैदान

डिबाई

बुलंदशहर जनपद के डिबाई में श्री रामलीला महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार रात रामलीला मैदान में अखिल भारतीय विराट हास्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई में श्री रामलीला महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार रात रामलीला मैदान में अखिल भारतीय विराट हास्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। स्व. दिलीप कुमार गुप्ता एवं स्व. राकेश वार्ष्णेय की पुण्य स्मृति में आयोजित इस सम्मेलन में देश के विभिन्न अंचलों से आए लब्धप्रतिष्ठ कवियों ने अपनी हास्य-व्यंग्य रचनाओं, कविताओं और गीतों से श्रोताओं को देर रात तक मंत्रमुग्ध कर बांधे रखा।

हास्य-व्यंग्य के बाणों पर देर रात तक लगे ठहाके

कवि सम्मेलन में कोटा से पधारे पद्म अलबेला, कानपुर के डॉ. राधेश्याम मिश्र, टूंडला के लटूरी लट्ठ, गाजियाबाद के सुनहरी लाल ‘तुरन्त’ और अलीगढ़ के वेद प्रकाश ‘मणि’ ने सामाजिक व समसामयिक मुद्दों पर तीखे व्यंग्य और हास्य बाण चलाकर श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। इसके साथ ही कवयित्री चेतना शर्मा, बाबूलाल डीगिया, रचना गोस्वामी और डॉ. शिव कुमार शर्मा सहित अन्य रचनाकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों और गीतों से खूब तालियां बटोरीं। कवियों के शानदार काव्य पाठ पर समूचा पंडाल लगातार ठहाकों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

चेयरमैन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद डिबाई के चेयरमैन अरुण कुमार सिंघल ने की, जबकि सम्मेलन का सफल संयोजन हरिओम दुबे ने किया।

इस अवसर पर आयोजन को सफल बनाने में रामलीला समिति के महामंत्री कमल वर्मा, विनय शर्मा, राजीव अग्रवाल, मयूर वार्ष्णेय, विनीत गुप्ता, कोषाध्यक्ष आदर्श पंडित, राजू सहित समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का उल्लेखनीय सहयोग रहा। बड़ी संख्या में स्थानीय प्रबुद्धजन और नगरवासी देर रात तक काव्य रस की गंगा में गोते लगाते रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.