अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद में विजयादशमी के पावन पर्व पर अनूपशहर नगर में श्री नर्वदेश्वर महादेव अखाड़े के तत्वावधान में महाचंडी की भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा निकाली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में विजयादशमी के पावन पर्व पर अनूपशहर नगर में श्री नर्वदेश्वर महादेव अखाड़े के तत्वावधान में महाचंडी की भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा निकाली गई। देवी-देवताओं के अलौकिक स्वरूपों, सजीव झांकियों और अघोरी नृत्य के साथ निकली इस शोभायात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। नगर के प्रमुख मार्गों और बाजारों में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
अतिथियों ने फीता काटकर व पूजन कर किया शुभारंभ
शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रख्यात समाजसेवी एडवोकेट ध्रुव भारद्वाज, एडवोकेट उमेश भारद्वाज, पूर्व विधायक मुकेश पंडित और सारांश मिश्रा ने संयुक्त रूप से मां काली का पूजन-अर्चन कर एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर अखाड़े के खलीफा अवधेश गर्ग व पदाधिकारियों ने अतिथियों को पगड़ी बांधकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। शोभायात्रा के दौरान नगर भर में लगभग 30 प्रमुख स्थानों पर समाजसेवी ध्रुव भारद्वाज और एडवोकेट उमेश भारद्वाज का स्थानीय नागरिकों द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया।
मनमोहक झांकियों और अघोरी नृत्य ने बांधा समां
शोभायात्रा में शिव बारात, शमशानवासिनी काली, उज्जैन के महाकाल की आरती, सालासर बालाजी, बाबा खाटू श्याम, गणपति महाराज, नंदी पर सवार भोले बाबा, राम-लक्ष्मण-जानकी और राधा-कृष्ण की भव्य झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। मां काली के स्वरूप में ध्रुव शर्मा और महिषासुर के स्वरूप में देव रस्तोगी की जीवंत प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अघोरी नृत्य की विशेष प्रस्तुति के दौरान पूरा परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय मां काली’ के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए चामुंडा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
पत्रकारों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा समिति के अध्यक्ष गोविंद अग्रवाल व पदाधिकारियों द्वारा पत्रकारिता जगत के प्रतिनिधियों—कामिनी शर्मा, अनुराग अग्रवाल, विवेक शर्मा, रविन्द्र इंसा, गोल्डी शर्मा और गौरव शर्मा सहित अन्य पत्रकारों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
ड्रोन कैमरे और भारी पुलिस बल से हुई निगरानी
सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट रहा। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) डॉ. मनीष कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) शशांक श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी जयकिशोर गौतम एवं कस्बा इंचार्ज एसआई मुनेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ रूट पर मुस्तैद रहे। संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में विकास गर्ग, गोविंद अग्रवाल, मुनेश शर्मा, दीपांश गर्ग, राहुल वाल्मीकि, मनोज बंसल, पराग गर्ग, हर्ष गुप्ता, प्रसून वार्ष्णेय, पियूष गोयल, सुनील कुमार, उमेश पंडित, शुभम शर्मा, शिवम शर्मा, सचिन सहित अखाड़े के समस्त सदस्यों व नगरवासियों का उल्लेखनीय योगदान रहा।
खाद की किल्लत और भ्रष्टाचार के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा, 22 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम
https://t.co/tXQHWFvknX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 20, 2026












