गोरखपुर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित पारंपरिक जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित पारंपरिक जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। दूर-दराज के जनपदों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी शिकायतें और प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी के पास जाकर उनकी समस्याएं जानीं और संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित व गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
अधिकारियों को संवेदनशीलता बरतने की ताकीद
जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देशित किया कि आम जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी पीड़ितों की समस्याओं को संवेदनशीलता और प्राथमिकता से सुनें तथा तय समयसीमा के भीतर उन्हें पारदर्शी व न्यायोचित राहत प्रदान करें।
मंदिर की गोशाला में की गोसेवा
जनसमस्याएं सुनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित गोशाला पहुंचे। वहां उन्होंने नित्य दिनचर्या के तहत गोवंश को दुलार-पुचकार कर गुड़, चना और चारा खिलाया तथा गोसेवा की। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जनता के सरोकारों के प्रति संवेदनशीलता और प्रशासनिक तंत्र की जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
खाद की किल्लत और भ्रष्टाचार के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा, 22 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम
https://t.co/tXQHWFvknX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 20, 2026













