बाराबंकी

बाराबंकी जनपद में दुर्गा पूजा पंडाल के दौरान एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जहरीले कोबरा (नाग) के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाते समय सांप के डसने से पिता और पुत्र दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बाराबंकी जनपद में दुर्गा पूजा पंडाल के दौरान एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जहरीले कोबरा (नाग) के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाते समय सांप के डसने से पिता और पुत्र दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से उत्सव के माहौल में मातम पसर गया और पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
मृतकों की पहचान मुन्नाक्की पुरवा निवासी नौमिलाल और उनके पुत्र महेश के रूप में हुई है।
सांप का दांत तोड़ने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, दुर्गा पूजा पंडाल में युवक महेश जहरीले नाग के साथ खतरनाक करतब दिखा रहा था। इसी दौरान वह करतब के बीच सांप का विषैला दांत तोड़ने का प्रयास करने लगा। तभी उत्तेजित होकर जहरीले नाग ने उसे तेजी से डस लिया।
बेटे को बचाने दौड़े पिता को भी नाग ने डसा
सांप के डसते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा। अपने बेटे को छटपटाता देख पास ही मौजूद पिता नौमिलाल तुरंत उसे बचाने के लिए दौड़े। इसी दौरान आक्रोशित सांप ने पिता को भी डस लिया। देखते ही देखते दोनों की हालत बिगड़ने लगी और जहरीले असर के कारण दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद पूजा पंडाल में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की। इस हृदयविदारक हादसे के बाद से मुन्नाक्की पुरवा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
खाद की किल्लत और भ्रष्टाचार के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा, 22 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम
https://t.co/tXQHWFvknX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 20, 2026













