बुलंदशहर: एडीएम न्यायिक भरत राम यादव का आकस्मिक निधन, लखनऊ पीजीआई में ली अंतिम सांस; प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर

बुलंदशहर

बुलंदशहर के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) भरत राम यादव का बुधवार सुबह लखनऊ पीजीआई में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) भरत राम यादव का बुधवार सुबह लखनऊ पीजीआई में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से बुलंदशहर जिला प्रशासन समेत समूचे प्रशासनिक हल्के में गहरा शोक व्याप्त है।

ब्रेन हेमरेज के बाद चल रहा था इलाज

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व एडीएम न्यायिक भरत राम यादव को अचानक ब्रेन हेमरेज हुआ था। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां सफल ऑपरेशन के उपरांत बेहतर चिकित्सा सुविधा और रिकवरी के लिए उन्हें लखनऊ स्थित पीजीआई रेफर कर शिफ्ट किया गया था। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

2015 बैच के प्रमोटेड पीसीएस अधिकारी थे भरत राम यादव

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फैजाबाद (अयोध्या) जिले के निवासी भरत राम यादव वर्ष 2015 बैच के प्रमोटी पीसीएस अधिकारी थे। वह वर्ष 2025 से बुलंदशहर में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। कार्यक्षेत्र में वह अपने बेहद शालीन, शांत, सौम्य और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे।

उनके आकस्मिक निधन पर जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित जिले के तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.