मऊ

मऊ जनपद के नगर पंचायत अमिला में मंगलवार को दशहरा का पर्व पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरा नगर प्रभु श्रीराम के गगनभेदी जयघोष से गूंज उठा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के नगर पंचायत अमिला में मंगलवार को दशहरा का पर्व पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरा नगर प्रभु श्रीराम के गगनभेदी जयघोष से गूंज उठा। विभिन्न दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन किया गया।
दशहरा के पावन अवसर पर शाम करीब चार बजे प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के स्वरूपों की भव्य झांकी निकाली गई। इसके पश्चात राम-रावण युद्ध का बेहद रोमांचक और सजीव मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। बुराई के प्रतीक 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले के दहन के साथ ही मेला परिसर “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा। इस भव्य आयोजन और मेले का आनंद लेने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।
नवरात्र पर अलर्ट मोड में जफराबाद पुलिस: थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने संभाली कमान, पंडालों पर पैनी नजर
https://t.co/WfK7wzxqYv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 19, 2026












