बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव दौरऊ में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय प्रवीण कुमार मीणा की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव दौरऊ में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय प्रवीण कुमार मीणा की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रवीण कुमार मीणा पुत्र रामफूल सिंह अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को हुए इस सड़क हादसे में प्रवीण कुमार मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक जानकारी जुटाई। घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर एकत्र हो गए, और रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है।
ग्राम प्रधान पंकज सिंह ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार अनूपशहर स्थित प्रसिद्ध मस्तराम घाट पर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
नवरात्र पर अलर्ट मोड में जफराबाद पुलिस: थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने संभाली कमान, पंडालों पर पैनी नजर
https://t.co/WfK7wzxqYv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 19, 2026













