जौनपुर

जौनपुर जनपद के केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुर्तजाबाद गांव में बीती रात चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से डेढ़ लाख रुपये नकद और लगभग दस लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात समेट ले गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुर्तजाबाद गांव में बीती रात चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से डेढ़ लाख रुपये नकद और लगभग दस लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात समेट ले गए। घटना के दौरान जिस कमरे से बक्सा चोरी हुआ, उसी में घर की मालकिन सो रही थीं, लेकिन उन्हें भनक तक नहीं लगी।
खेत में बिखरे मिले दस्तावेज
पीड़ित केशर राय के घर में घुसे चोरों ने दो लोहे के बक्से चुराए। एक बक्से का ताला अंगद राय की छत पर तोड़कर छोड़ दिया गया, जबकि दूसरा बक्सा पप्पू राय के खेत में मिला। चोर खेत में बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने का एक हार, दो सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, चार सोने की चूड़ियां, नथिया, चांदी की करधन, छागल और चार जोड़ी चांदी के मीने सहित डेढ़ लाख रुपये नकद चुरा ले गए। सुबह जब पड़ोस की एक महिला शौच के लिए गई, तो उसने खेत में बिखरे दस्तावेजों पर केशर राय का नाम देखकर परिवार को सूचना दी, जिसके बाद चोरी का पता चला।
पुलिस कार्यशैली पर उठे सवाल
घटना की सूचना मिलने पर मुफ्तीगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने डॉग स्क्वायड या फोरेंसिक टीम बुलाने की बात कही, तो चौकी प्रभारी ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि सारा सामान छू लिया गया है, इसलिए कोई रिस्पांस नहीं मिलेगा। पुलिस के इस रवैये से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और पुलिस सिर्फ कोरम पूरा करती नजर आई।
नवरात्र पर अलर्ट मोड में जफराबाद पुलिस: थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने संभाली कमान, पंडालों पर पैनी नजर
https://t.co/WfK7wzxqYv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 19, 2026













