शोहरतगढ़: विजयादशमी पर निकला भव्य पारंपरिक शस्त्र पूजन जुलूस, सांसद जगदंबिका पाल रहे मौजूद; सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

शोहरतगढ़

सिद्धार्थनगर जनपद में विजयादशमी के पावन पर्व पर कस्बे में पारंपरिक शस्त्र पूजन एवं शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में विजयादशमी के पावन पर्व पर कस्बे में पारंपरिक शस्त्र पूजन एवं शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक व सांस्कृतिक जुलूस में डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। आयोजन के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

राम-जानकी मंदिर से नीबी दोहनी तक भ्रमण

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, जुलूस मंगलवार सुबह 11 बजे कस्बे के ऐतिहासिक राम-जानकी मंदिर से विधि-विधान से शस्त्र पूजन के उपरांत प्रारंभ हुआ। शोभायात्रा गड़ाकुल, गोलघर, भारत माता चौक और प्रेम गली होते हुए नीबी दोहनी तक पहुंची। इसके बाद जुलूस अपने निर्धारित रूट से वापस मेन रोड स्थित राम-जानकी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

परंपरा के अनुसार निकले इस आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे मार्ग पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। संवेदनशील चौराहों और प्रमुख गलियों में पुलिस अधिकारी लगातार चक्रमण करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था की सीधी निगरानी रखी, जिससे पूरा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.