महराजगंज: पुरंदरपुर थाने में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जागरूकता कार्यक्रम, मॉडल शक्ति केंद्र के रूप में विकसित हुई यूनिट

महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना पुरंदरपुर परिसर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना पुरंदरपुर परिसर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान थाने में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र को मॉडल मिशन शक्ति केंद्र के रूप में विकसित कर महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण तैयार करना है। उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में बिना किसी संकोच के पुलिस सहायता लेने, हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने तथा अपने कानूनी अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। मॉडल केंद्र के माध्यम से महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण और काउंसलिंग की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया गया है।

पुलिस ने दोहराई सुरक्षा की प्रतिबद्धता

पुलिस टीम ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के जागरूकता अभियानों से नारी शक्ति में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है और वे समाज में आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ सकती हैं। पुलिस प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए पूरी तरह मुस्तैद और समर्पित है।

इस अवसर पर मिशन शक्ति प्रभारी महिला उपनिरीक्षक पूजा यादव, उपनिरीक्षक राहुल यादव, महिला आरक्षी अर्चना त्यागी सहित थाने के अन्य पुलिसकर्मी व स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.