खाद की किल्लत और भ्रष्टाचार के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा, 22 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के तहसील क्षेत्र में खाद की भारी किल्लत, सड़कों की बदहाली और भ्रष्टाचार से परेशान किसानों का सब्र टूट गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के तहसील क्षेत्र में खाद की भारी किल्लत, सड़कों की बदहाली और भ्रष्टाचार से परेशान किसानों का सब्र टूट गया है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले एकजुट हुए किसानों ने तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी के नाम तहसीलदार प्रिया देवी को 14 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि 22 अक्टूबर तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना और महापंचायत शुरू की जाएगी।

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने खाद वितरण में हो रही मनमानी पर गहरा रोष जताया। भाकियू नेताओं का आरोप है कि गेहूं और आलू की बुआई के पीक सीजन में सहकारी समितियों पर पर्याप्त डीएपी खाद नहीं मिल रही है। इसके अलावा, समितियों के सचिव खाद के साथ गैर-जरूरी केमिकल और टॉनिक जबरन खरीदने का दबाव बना रहे हैं। किसानों ने चीनी मिलों के अलग-अलग समय पर संचालन से गन्ने की कटाई प्रभावित होने का मुद्दा भी उठाया और जल्द राहत न मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.