महराजगंज: दशहरा मेला देखने जा रहे युवक-युवती को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर

निचलौल

महराजगंज जनपद में विजयादशमी के पावन पर्व पर जहां हर तरफ मेले की रौनक और उल्लास का माहौल था, वहीं निचलौल क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने परिजनों की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में विजयादशमी के पावन पर्व पर जहां हर तरफ मेले की रौनक और उल्लास का माहौल था, वहीं निचलौल क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने परिजनों की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। मंगलवार शाम निचलौल में दशहरा मेला देखने आ रहे बाइक सवार एक युवक और युवती अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

रेगहिया एसएसबी कैंप के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार शाम करीब 6:35 बजे की है। 19 वर्षीय मुराली (पुत्र नंदलाल, निवासी करमहिया) बाइक चला रहे थे और उनके साथ 20 वर्षीय हसीना पुत्री तेज अली, निवासी लक्ष्मीपुर भुजवा सवार थीं। दोनों निचलौल में आयोजित दशहरा मेला घूमने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रेगहिया स्थित एसएसबी कैंप के समीप पहुंची, तभी किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल पहुंचाया गया। सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.