निचलौल

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत बजही गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत बजही गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें एक 40 वर्षीय महिला समेत परिवार के कई लोग लहूलुहान हो गए। अचानक हुई मारपीट से गांव में हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, घायल 40 वर्षीय महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना के बाद मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। विवाद के वास्तविक कारणों और तहरीर के आधार पर पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई की तैयारी कर रही है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।
राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस और जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मामले में लंबे समय से फरार चल रही मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। https://t.co/vIwGjFQ9Hx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 20, 2026













